1 जनवरी 2019 - 14:19
पाकिस्तान ईरान से 104 मेगावाट बिजली आयात करता रहेगा

पाकिस्तान के विद्युत मंत्री ने कहा है कि उनका देश ईरान से 104 मेगावाट बिजली के आयात के समझौते को आगे भी जारी रखना चाहता है।

पाकिस्तान के विद्युत मंत्री उमर अय्यूब ख़ान ने सोमवार को इस्लामाबाद में ईरान के राजदूत से मुलाक़ात में कहा, उनका देश बिजली उत्पादन के क्षेत्र में ईरान के सहयोग का स्वागत करेगा।

इस्लामाबाद में ईरानी राजदूत मेहदी हुनर दोस्त ने इस मुलाक़ात में कहा, पाकिस्तान में ऊर्जा और बिजली की परियोजनाओं में शामिल होने के लिए ईरानी कंपनियां पूरी तरह तैयार हैं।

ग़ौरतलब है कि 2002 में ईरान और पाकिस्तान ने पहला समझौता किया था, जिसके आधार पर ईरान को 34 मेगावाट बिजली पाकिस्तान को निर्यात करनी थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 104 मेगावाट कर दिया गया।